गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक बड़ी माओवादी सफलता हासिल की गई है। यहां शीर्ष माओवादी कमांडर एम. वेणुगोपाल उर्फ भूपति समेत कुल 61 माओवादी सदस्यों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। भूपति पर 6 करोड़ रुपये का इनाम था।
औपचारिक आत्मसमर्पण समारोह बुधवार को गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के गृहमंत्री की मौजूदगी रही। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेताओं ने अपने हथियार मुख्यमंत्री को सौंपे और मुख्यधारा में प्रवेश किया। भूपति ने अपना AK-47 रायफल मुख्यमंत्री फडणवीस को सौंपा और हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें संविधान की प्रति थमाई और शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी 61 नक्सलियों पर कुल 5 करोड़ 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार रात करीब 10 बजे ये नक्सली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके थे। आत्मसमर्पण के दौरान कुल 54 हथियार जब्त किए गए, जिनमें सात AK-47 और नौ इंसास राइफल शामिल हैं।
