Tuesday, February 24, 2026

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमला: “भाजपा फैलाती है नफरत और जातिवाद”

Must Read

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाती है और विघटन पैदा करती है, साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा सब कुछ बर्बाद हो गया है।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों और प्रशासन के बीच सांठ-गांठ है, जबकि जातीय उत्पीड़न और भेदभाव चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा, “बीजेपी बहुत बड़ी जातिवादी पार्टी है और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को तबाह करने पर तुले हैं।

गोमती नदी के हालात का ज़िक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार में गोमती नदी पर सबसे सुंदर रिवर फ्रंट बनाया गया था और सफाई की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया। अब मुख्यमंत्री गोमती नदी की सफाई को लेकर ढोंग कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध और दलित उत्पीड़न सबसे ज्यादा हो रहे हैं और जनता को इस पर सावधान रहना चाहिए।

    Latest News

    खबर का तहसीलदार ने लिया संज्ञान में, राजस्व निरीक्षक से मंगवाया जांघ प्रतिवेदन “गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर...

    कोरबा :- तहसीलदार कोरबा ने वायरल समाचार "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर की...

    More Articles Like This