बीजापुर। जिले से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर आई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार 14 अक्टूबर को नक्सली नेता सोनू उर्फ भूपति अपने 61 साथियों के साथ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के सामने आत्मसमर्पण करेंगे। सोनू ने अपने जारी प्रेस नोट के बाद संगठन में खलबली मचाई थी। संगठन ने सोनू और उनके साथियों से हथियार जमा करने के निर्देश दिए थे।
Team India Clean Sweep : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया
सोनू उर्फ भूपति को मल्लोजुला वेणुगोपाल, विवेक, लक्षन्ना और रूसी जैसे नामों से भी जाना जाता है। वे लगभग 70 वर्ष के हैं और भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो एवं सेन्ट्रल कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। उनके पास एके-47 सहित कई हथियार हैं और उनके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।
इसी बीच, बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी। मृतक पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। घटना स्थल से पुलिस को नक्सलियों का पर्चा भी मिला, जिसमें कहा गया कि पूनम सत्यम को कई बार समझाया गया था, लेकिन उन्होंने संगठन की बात नहीं मानी। पर्चे में भाजपा और राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बताया गया।
