Tuesday, February 24, 2026

जगदलपुर: कांग्रेस पार्षदों का नगर निगम सामान्य सभा बहिष्कार, विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन

Must Read

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर में आज आयोजित सामान्य सभा में कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सभा का बहिष्कार कर दिया। बैठक में कुल 13 एजेंडों पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि किसी भी एजेंडे पर उनकी सुनवाई नहीं की जा रही थी।

पार्षदों का कहना है कि निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए एकतरफा निर्णय लिए, जिससे उन्हें बैठक में भाग लेने का कोई अवसर नहीं मिला। इस कारण कांग्रेस पार्षदों ने सभा का बहिष्कार कर विरोध जताया।

नगर निगम के इस विवादित निर्णय और बहिष्कार के बाद शहर में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

    Latest News

    भाजपा सरकार का बजट से गाँव गरीब किसान को कोई फायदा नहीं-गिरधर जायसवाल

    सकती -वरिष्ठ कॉग्रेस नेता विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आज विधानसभा सत्र के दौरान पेश...

    More Articles Like This