Tuesday, February 24, 2026

नक्सलियों ने प्रेशर IED से किया हमला, STF जवान घायल

Must Read

बीजापुर। नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जारी संघर्ष के बीच सोमवार को एक STF जवान घायल हो गया। घटना भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र में हुई, जब एसटीएफ की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी।

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत मौके से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कैंप में लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे चॉपर के माध्यम से रायपुर के हायर सेंटर भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीना ने घटना की पुष्टि की और बताया कि घायल जवान की स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आसपास के इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

    Latest News

    भाजपा सरकार का बजट से गाँव गरीब किसान को कोई फायदा नहीं-गिरधर जायसवाल

    सकती -वरिष्ठ कॉग्रेस नेता विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आज विधानसभा सत्र के दौरान पेश...

    More Articles Like This