Tuesday, February 24, 2026

एनएचएम कर्मचारियों को दिवाली से पहले 5% वेतन वृद्धि, लेकिन कुछ कर्मचारियों को छोड़ दिया गया

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मियों को दिवाली के पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। यह वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2023 से लागू होगी।

हालांकि, शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस वेतन वृद्धि का लाभ केवल उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी 1 जुलाई 2023 तक सेवाओं का एक साल पूरा हो चुका हो। इसके चलते लगभग 1500 से अधिक कर्मचारियों को इस वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा।

शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखी जा रही है। जहां कुछ कर्मी इस वृद्धि को स्वागत योग्य मान रहे हैं, वहीं जिन्हें लाभ नहीं मिलेगा, वे निराशा व्यक्त कर रहे हैं।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This