Tuesday, February 24, 2026

उप जेल कटघोरा में रजत जयंती अवसर पर विधिक सेवा शिविर, कैदियों ने दिखाई खेल और कला की प्रतिभा

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर उप जेल कटघोरा में विशेष विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की सचिव डिंपल भेड़िया द्वारा किया गया। उन्होंने शिविर में शामिल कैदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाने और रचनात्मक कार्यों में जुड़ने की प्रेरणा दी।

शिविर का मुख्य उद्देश्य कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोरंजन को बढ़ावा देना था। इसके लिए जेल प्रबंधन की ओर से विभिन्न खेल और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगोली, कुर्सी दौड़ और शंख-चम्मच दौड़ शामिल थीं। रंगोली प्रतियोगिता में कैदियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगों से जेल परिसर को सजा दिया। वहीं खेल प्रतियोगिताओं में कैदियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कैदियों की सक्रिय भागीदारी और उमंग के चलते यह शिविर सफल रहा और इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में सराहा गया।

    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This