Thursday, January 22, 2026

Accused escaped from police station: बलात्कारी को ‘राजनीतिक शक्ति’ ने बचाया? पुलिस की भूमिका संदिग्ध

Must Read

Accused escaped from police station रायपुर, 8 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के खरोरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते थाने से ही छोड़ दिया गया। अब पुलिस उसे “फरार” बता रही है, जबकि जनता, स्थानीय संगठन और पीड़िता के परिजन सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

Bilaspur High Court : बिलासपुर हाईकोर्ट ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामलों में शीघ्र ट्रायल के लिए जारी किए सख्त दिशानिर्देश

 क्या है पूरा मामला?

30 सितंबर को एक महिला ने खरोरा थाना में स्थानीय व्यवसायी संजय अग्रवाल के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर दर्ज करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया कि संजय अग्रवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर 1 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया, लेकिन इसके बाद कहानी ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।

09 October Horoscope : वृषभ राशि वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशि के जातकों का हाल

 जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

इस मामले ने स्थानीय स्तर पर गहरा आक्रोश पैदा किया है। नागरिक संगठन और महिला अधिकार कार्यकर्ता इसे न्याय व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

    Latest News

    Surajpur Bus Fire : सूरजपुर में चलती बस बनी आग का गोला, 40 से ज्यादा यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

    Surajpur Bus Fire सूरजपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई...

    More Articles Like This