Thursday, January 22, 2026

मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप से दो और बच्चों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 21 हुई

Must Read

मध्य प्रदेश। प्रदेश में विषाक्त कफ सिरप का कहर लगातार जारी है। हाल ही में छह वर्ष के दिव्यांशु यदुवंशी और तीन वर्ष के वेदांश काकोड़िया की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मौतों के बाद प्रदेश में इस जहरीले सिरप से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, इन बच्चों को शासकीय चिकित्सक प्रवीण सोनी ने अपने क्लीनिक में कफ सिरप दिया था। हालांकि यह सिरप चार वर्ष से छोटे बच्चों को नहीं दिया जा सकता, फिर भी इसका प्रयोग किया गया।

अब तक मारे गए बच्चों में 18 बच्चे छिंदवाड़ा, दो बैतूल और एक पाढुर्णा का है, सभी की उम्र आठ वर्ष से कम थी। इस घटना ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था और चिकित्सकों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Latest News

    CG NEWS : आर. कृष्णा दास बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सलाहकार

    CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने श्री आर. कृष्णा दास को माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त...

    More Articles Like This