Saturday, February 21, 2026

भाजपा संगठन चुनाव, कार्यशाला में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

Must Read

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव के लिये प्रथम चरण में प्रत्येक बूथ में बूथ समिति के चुनाव होंगे। जिसके लिये प्रारंभिक तैयारियां तेज हो गयी है। आज बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर नगर मण्डल के अन्तर्गत आने वाले 98 बूथ में होने वाले बूथ समिति निर्वाचन के लिये कार्यशाला हुई। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने संगठन चुनाव को सर्वोपरि बताते हुये बूथ समिति निर्वाचन कार्य को निर्धारित समय में तय मापदण्डों के साथ पूर्ण करने कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यशाला में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सफलता पूर्वक संपन्न हो रहा है। प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता का काम पूर्णता की ओर है। संगठन चुनाव की समस्त प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, जिसमें सबसे पहले बूथ समिति निर्वाचन होने है, जिसे गंभीरता से समय पर संपन्न करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगर मण्डल के 15 शक्ति केन्द्र स्तर पर बनाये गये चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी की जानकारी ली और सभी को बूथ समिति निर्वाचन कार्य बिन्दु बाबत अवगत कराया।
कार्यशाला को सांसद महेश कश्यप, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री संग्राम सिंह राणा व आभार प्रदर्शन मण्डल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, नरसिंह राव, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, दीप्ति पाण्डेय, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, आलोक अवस्थी,राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, निर्मल पाणिग्रही,मोतीलाल बघेल, यशवर्धन राव, धनसिंह नायक, रीना घोष, ममता पोटाई,प्रमीला कपूर, बसंती नायक, महेन्द्र पटेल, शंभू नाग, नरेंद्र पाणिग्रही, रंजीत पाण्डेय, योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित, प्रकाश झा, संतोष बाजपेयी, श्रीपाल जैन, लाला महावर, रितेश सोनी, योगेश शुक्ल, खेमसिंह देवांगन, राजा यादव, अशोक नेताम, गोविन्द ईनाणी,आशुतोष पाल, सूर्य भूषण सिंह, रौशन झा,अमर झा, दिलीप झा,कौशिक शुक्ल,रामकुमार मण्डावी, वीरू शर्मा, मनोज ठाकुर,शैलेष श्रीवास्तव,कमल पटवा, श्रीष मिश्रा, हरीश पारेख, कृष्णा ठाकुर, विनोद पाण्डेय, सुरेश मिश्रा,दशरथ गुप्ता, भुवनेश्वर ध्रुव, गणेश काले आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Latest News

    पुलिस लाईन के वार्षिक निरीक्षण में डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने कहा हर कदम पर सजग, हर परिस्थिति में सक्षम और जनसेवा के लिए सदैव समर्पित...

    सूरजपुर। शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण...

    More Articles Like This