Thursday, February 12, 2026

drug addict’s hooliganism: खरमोरा में युवक की दरिंदगी, पीड़ितों की हालत नाजुक

Must Read

drug addict’s hooliganism कोरबा (छत्तीसगढ़), 2 अक्टूबर 2025 – शहर के खरमोरा अटल आवास क्षेत्र में गांधी जयंती के दिन एक नशे में धुत युवक ने दो युवकों को सरेआम बेल्ट से पीट-पीटकर आतंक मचा दिया। यह शर्मनाक घटना आधे घंटे तक चली, लेकिन मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। उल्टा, कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

05 अक्टूबर को शक्ति मे होगा छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का प्रांतीय सम्मेलन…

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहाँ बताया जा रहा है कि हमलावर युवक खरमोरा क्षेत्र का निवासी है, जबकि पीड़ित युवक मुड़ापार से हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पीड़ित युवक हमलावर से हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं, मगर नशे में धुत युवक बेल्ट से लगातार उनकी पिटाई करता रहा।

त्रिपुरासुर वध कथा में गूंजा “हर-हर महादेव”, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया श्रद्धापूर्वक श्रवण

स्थानीय लोगों का कहना है कि खरमोरा अटल आवास में नशेड़ियों की बढ़ती गतिविधियों से वे लंबे समय से परेशान हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This