Monday, November 24, 2025

कोरबा: करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत, 8 साल का बेटा हुआ अनाथ

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा।** कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के मनगांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई। आदर्श नगर के रहने वाले दुर्योधन महंत और उनकी पत्नी पार्वती महंत करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद उनका 8 साल का बेटा अनाथ हो गया है।

घटना उस समय हुई जब दुर्योधन अपने घर के पास लगे बिजली के खंभे के पास गया और अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए उसकी पत्नी पार्वती दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की वजह से खंभे से चिपक गई। आसपास के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ऐसे खतरनाक बिजली खंभों की जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

 

Latest News

Raigarh Police : फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए करोड़ों हड़पने वाली गैंग पर पुलिस का शिकंजा, आ

Raigarh Police , रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।...

More Articles Like This