Monday, October 20, 2025

जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यशाला सम्पन्न, 177 स्कूलों के प्रभारी हुए शामिल

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/ बस्तर जिले में कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री हरीस एस के मार्गदर्शन में जूनियर रेडक्रॉस समिति की एक दिवसीय कार्यशाला ज्ञानगुड़ी केंद्र धरमपुरा में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में जिले के कुल 177 विद्यालयों के जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सेवा और राष्ट्रीयता की भावना को विकसित करना और उन्हें स्वास्थ्य तथा आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
रेडक्रॉस के जिला सचिव डॉ. संजय बसाक ने बताया कि विद्यालय स्तर पर रेडक्रॉस समिति का गठन करने से बच्चों में सेवा भावना और राष्ट्रीयता का भाव विकसित होता है। साथ ही, इसके माध्यम से बच्चों में स्वास्थ्य और बीमारियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने टीबी के बारे में जानकारी दी और इस अभियान में जूनियर रेडक्रॉस की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी प्रभारियों से इस कार्यक्रम में सहयोग देने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार अहीर ने बताया कि रेडक्रॉस समिति के सदस्य आपदा और कठिन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने और प्राथमिक उपचार किट का उपयोग सीखने पर जोर दिया। जिला रेडक्रॉस समिति के प्रभारी श्री अलेक्जेंडर चेरियन ने कहा कि यह सोसायटी बच्चों को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही यह शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगी। जूनियर रेडक्रॉस उप-समिति के अध्यक्ष श्री सतपाल शर्मा ने सभी शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में रेडक्रॉस समिति का गठन करने का आग्रह किया। यह कार्यशाला रेडक्रॉस सदस्यों को विषम परिस्थितियों जैसे बाढ़ और अन्य आपदाओं में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित थी। कार्यशाला में भविष्य की कार्ययोजना पर समन्वय बनाने पर भी चर्चा की गई।

Latest News

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता — ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

कोरबा। शहर की पहचान में अब एक और सितारा जुड़ने जा रहा है — Stay Orra – A Boutique...

More Articles Like This