कोरबा। श्रेया महिला मंडल, गेवरा के तत्वाधान में दिशा महिला समिति नराईबोध को मिनी हॉलर और आटा चक्की प्रदान की गई। इस अवसर पर त्यागी मैडम, सुधा मैडम और उनकी पूरी टीम प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम में ग्राम वासियों की उपस्थिति में अध्यक्ष मैडम ने महिला समिति को आगे भी सहयोग देने का विश्वास दिलाया। यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
दिशा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी दास ने कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
