Thursday, January 22, 2026

Amit Shah attacks Rahul Gandhi : रोहतास रैली में बोले अमित शाह- राहुल गांधी की यात्रा घुसपैठियों को बचाने की मुहिम

Must Read

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को रोहतास में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मालिक कहा। शाह ने कहा, ‘सिर्फ बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष बन सकता है। मैं भी कभी बूथ अध्यक्ष ही था।’

शाह ने कार्यकर्ताओं से पूछा, ‘लालू जी, राबड़ी जी बिहार को समृद्ध कर सकते हैं क्या। उन्होंने कहा, ये लोग सिर्फ अपना और अपने परिवार का सोचते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें आज यहां से तय कर के जाना है कि इस क्षेत्र की 80 फीसदी सीटें हमारे पास हो। ये संकल्प लेकर हमें जाना है।’

शाह ने कहा, ‘अभी राहुल बाबा यात्रा कर के गए। क्या आपको इसका विषय पता है। इस यात्रा का विषय शिक्षा, बिजली, सड़क, रोजगार नहीं था। यात्रा का विषय था जो बांग्लादेश से घुसपैठिए आए हैं। शाह ने पूछा- आप बताइए किसी का वोट कटा है क्या। राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी।’

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘ये चुनाव सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव 3 तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने का चुनाव है। आप संकल्प लेकर जाइए, मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है।’

    Latest News

    शासकीय विद्यालय करीतगांव में ‘युवा दौड़’ का आयोजन

    जगदलपुर, 22 जनवरी 2026/ जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव में बुधवार 21 जनवरी को...

    More Articles Like This