Wednesday, September 17, 2025

सर्किट हाउस विवाद से प्रदेश की राजनीति गरमाई, वन मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर पलटवार किया

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर। शनिवार देर शाम सर्किट हाउस से शुरू हुआ विवाद प्रदेश की राजनीति में सुर्खियों में आ गया है। विवाद के केंद्र में वन मंत्री केदार कश्यप हैं, जिन पर एक कर्मचारी से अभद्र भाषा में बात करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, मामला थाने तक पहुंच गया, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया और पूरे प्रदेश में पुतला दहन जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस मामले पर वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला विहीन हो चुकी कांग्रेस द्वारा बनाया गया है। उन्होंने कहा, “सर्किट हाउस की घटना को लेकर कांग्रेस ने मनगढ़ंत कहानी गढ़ी और सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी फैलाई। ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं है। कांग्रेस केवल अनर्गल आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेना चाह रही है।”

राजनीतिक गलियारों में इस विवाद ने नई बहस शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के बयान राजनीतिक माहौल को और गर्मा सकते हैं।

Latest News

सचिन पायलट के काफिले से पहले रतनपुर रोड पर पेड़ गिरा, मचा हड़कंप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने अपने सियासी अभियान को धार देते हुए "वोट...

More Articles Like This