बस्तर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका

Must Read

रायपुर/बस्तर। नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी बीच बस्तर से बड़ी खबर आई है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए और कुछ घायल भी हुए हैं। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इधर राजधानी रायपुर के मेफेयर होटल में नक्सल उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में शीर्ष अधिकारी रणनीति पर विचार कर रहे हैं। इसी दौरान बस्तर के जंगलों में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ पराक्रम सामने आया है।

05 September Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, वापस मिलेगा कहीं अटका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

    Latest News

    चलता फिरता सेल्फी पॉइंट

    सक्ती नगर के जाने पहचाने कलाकार जिसके द्वारा लगातार कई वर्षों से मिनी गणेश पंडाल एवं मिनी रावण बना...

    More Articles Like This