Wednesday, September 3, 2025

भाजपा की बड़ी बैठक, संगठन की मजबूती और रणनीति पर मंथन

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन की बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस संगठनात्मक कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पार्टी को और मजबूती देना तथा आगामी रणनीति तय करना है। बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

इस कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, वरिष्ठ नेता लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पदाधिकारियों को संगठन की दिशा, कार्य और जिम्मेदारियों को लेकर क्लास ली।

इस कार्यशाला में प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के साथ 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हुए

CG : वाहन चेकिंग के नाम पर परेशान करने वाले TI को एसएसपी ने किया निलंबित

Latest News

‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के वीर जवानों को अमित शाह ने किया सम्मानित, कहा- नक्सल विरोधी अभियान का स्वर्णिम अध्याय

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने...

More Articles Like This