कोरबा// रायगढ़ में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह 2025 (छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव) में कोरबा की कत्थक नृत्यांगना अश्वीका साव का चयन हुआ है। यह कोरबा जिले के लिए गर्व की बात है।
अश्वीका साव, कक्षा 7वीं (डीपीएस एनटीपीसी) की छात्रा हैं और बचपन से ही कत्थक नृत्य में रुचि रखती हैं। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं और महोत्सवों में भाग लेकर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
चक्रधर समारोह का आयोजन 31 अगस्त 2025 को रायगढ़ के रामलीला मैदान में किया जाएगा, जहां शाम 7 बजे अश्वीका कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास और समापन समारोह में पद्मश्री कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे।
यह समारोह देशभर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए प्रसिद्ध है। अश्वीका साव की प्रस्तुति इस अवसर को और भी यादगार बनाएगी।

