बिहार NDA की सीट शेयरिंग फाइनल: जेडीयू 102, भाजपा 101, चिराग की पार्टी को 20 और हम-RLM को 10-10 सीटें

Must Read

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) में सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद गठबंधन दलों के बीच सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 102 और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP (R) को 20 सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।

फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही एनडीए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर सकता है। सीटों की अंतिम सूची में जेडीयू और भाजपा के बीच 1-2 सीटों का अंतर हो सकता है।

2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 110 और जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा को 74 और जेडीयू को 43 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को भाजपा से थोड़ी ज्यादा सीटें दी गई हैं, जिससे विधानसभा चुनाव में जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में दिखेगी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17, जेडीयू ने 16, एलजेपी ने 5 और हम व आरएलएम ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा ने जेडीयू से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा में समीकरण उलटते दिख रहे हैं।

    Latest News

    Chhattisgarh Crime News : क्राइम न्यूज़ ससुराल वालों ने कहा ‘नॉर्मल डेथ’, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

    Chhattisgarh Crime News , सक्ती — जिले के डभरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गाड़ापाली में एक...

    More Articles Like This