Sunday, August 31, 2025

बस ने ओमनी वैन को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस ने ओमनी वैन को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और वैन में सवार दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है।

घटना भैयाथान मुख्य मार्ग पर कालामांजन के पास हुई। बस ने ओमनी वैन को तेज़ रफ्तार में टक्कर मारी, जिससे वैन पलट गई और लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Latest News

एस ई सी एल में अधिकारियों का स्थानांतरण, कुसमुन्डा कोरबा गेवरा और दीपका के अधिकारियों को मिली नयी और बड़ी जिम्मेदारी

कोरबा। एसईसीएल में अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। कुसमुंडा, कोरबा, गेवरा और दीपका के वरिष्ठ अधिकारियों को नई...

More Articles Like This