यूरोपीय देशों ने अमेरिका के लिए डाकसेवा रोकी:भारत के बाद ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली ने सर्विस सस्पेंड की

Must Read

भारत के बाद कई यूरोपीय देशों ने भी अमेरिका के लिए डाक सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। इनमें इटली, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया समेत कई देश शामिल हैं।

सर्विस सस्पेंड होने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए टैरिफ नियम हैं।

दरअसल, ट्रम्प प्रशासन ने इसी साल 30 जुलाई को आदेश जारी किया था, जिसमें 800 डॉलर (70 हजार रुपए) तक के सामान पर मिलने वाली टैरिफ छूट को खत्म कर दिया गया है। यह छूट 29 अगस्त से खत्म हो जाएगी।

यूरोपियन डाक संगठन पोस्ट यूरोप और दूसरे डाक विभागों के मुताबिक नए नियमों पर अब तक साफ जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए फिलहाल डाक से सामान भेजने की सेवाएं रोकी जा रही हैं।

    Latest News

    Diesel Theft Case : पुलिस की बड़ी सफलता डीजल चोरी और ड्राइवर से लूट करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    Diesel Theft Case , रायगढ़ — जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में बुधवार रात डीजल...

    More Articles Like This