Friday, December 5, 2025

कोरबा में बिना बछड़ा दिए गाय दे रही दूध, लोगों में आस्था का संचार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक अद्भुत मामला सामने आया है, जहां बिना गर्भधारण किए एक गाय लगातार दूध दे रही है। यह घटना जिले के पाली रोड, दीपका क्षेत्र में घटी है और स्थानीय लोग इसे चमत्कार मानकर दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 2 लापता:80 घरों में 2 फीट तक मलबा भरा; दुकानें-बाजार भी तबाह

गाय के मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि उनकी चार साल की गाय ने बछड़ा दिए बिना ही दूध देना शुरू कर दिया है। आमतौर पर गाय केवल बछड़ा जन्म देने के बाद ही दूध देती है, लेकिन इस दुर्लभ घटना ने गाय को लोगों की आस्था का केंद्र बना दिया है।

धनंजय सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से गाय को रात में बांधने के बाद अगली सुबह वहां दूध गिरा हुआ दिखाई देता था। जब उन्होंने गाय को दुहा, तो वह सचमुच दूध देने लगी।

यह खबर फैलते ही आसपास के लोग उनके घर पहुंचने लगे। लोग इसे कामधेनु गाय मानकर पूजा-पाठ कर आशीर्वाद ले रहे हैं। हिंदू धर्म में कामधेनु को देवी स्वरूप माना जाता है, और इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरी आस्था और उत्सुकता पैदा कर दी है।

Latest News

CM Vishnu Deo Sai : CM साय का दृढ़ संकल्प “नक्सलवाद ले रहा अंतिम सांस, जवानों के प्रयास सराहनीय

CM Vishnu Deo Sai , रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट में हुई हेड कांस्टेबल पी.के....

More Articles Like This