Monday, September 1, 2025

कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद गीता महंत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता एवं पुरानी बस्ती वार्ड की पूर्व पार्षद श्रीमती गीता महंत का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्रीमती गीता महंत अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से कांग्रेसजनों, नगरवासियों एवं विशेषकर पुरानी बस्ती क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गीता महंत को जमीनी स्तर पर जनता की सेवा करने वाली कार्यकर्ता बताया। वहीं, वार्डवासियों का कहना है कि उनके निधन से क्षेत्र ने एक सच्ची जनसेविका को खो दिया है।

Latest News

मोदी-पुतिन की कार में 45 मिनट की सीक्रेट टॉक, PM Modi के लिए रूसी राष्ट्रपति ने काफी देर किया इंतजार

तियानजिन। चीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात लगातार सुर्खियों में है। SCO सम्मलेन के...

More Articles Like This