इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हल्की बारिश के बीच एक निर्माणाधीन कॉलोनी की दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिव सिटी के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। उसी दौरान बनाई गई दीवार अचानक गिर गई। हादसे के समय 3 लोग दीवार की चपेट में आ गए और मलबे में दब गए।
स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
