Sunday, February 22, 2026

महाराष्ट्र में शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किय महायुति मेनिफेस्टो के 10 वादे जारी कर चुकी

Must Read

मुंबई ,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी रविवार को अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह खुद घोषणा पत्र को सार्वजनिक किया। इससे पहले 5 अक्टूबर को एकनाथ शिंदे ने महायुति के घोषणा पत्र के 10 प्रमुख वादों का ऐलान किया था।

एकनाथ शिंदे ने कोल्हापुर में जनसभा के दौरान कहा था कि विजन महाराष्ट्र 2029 के लिए सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। हालांकि, महायुति का संपूर्ण घोषणा फिलहाल सामने नहीं आया है।

7 नवंबर को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने अपने घोषणा पत्र की 5 गारंटियां जारी की थीं। कांग्रेस, शिवसेना (UBT), एनसीपी (शरद) ने मुंबई में महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा का आयोजन किया किया। इसमें गठबंधन में शामिल अन्य दलों को भी बुलाया गया था। राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। हालांकि MVA का संपूर्ण घोषणा पत्र अभी जारी नहीं हुआ है।

1. महिलाओं को 3000 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता मिलेगी, पूरे महाराष्ट्र में सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। 2. किसानों के 3 लाख रुपए तक के कृषि लोन माफ किए जाएंगे, लगातार लोन चुकाते आ रहे किसानों को 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन भुगतान दिया जाएगा। 3. बेरोजगारों युवाओं को 4 हजार रुपए की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी। 4. राज्य के सभी परिवारों को 25 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस, सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाएं फ्री दी जाएंगी। 5. समाज के पिछड़े और वंचित समुदायों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए महाराष्ट्र में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना, जाति जनगणना के बाद आरक्षण पर 50% की सीमा को हटाने का वादा।

    Latest News

    RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

    RRB ALP Recruitment 2026 , नई दिल्ली/अजमेर — भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के...

    More Articles Like This