Monday, September 1, 2025

पाकिस्तानी PM बोले- दुश्मन एक बूंद पानी नहीं छीन सकता:ऐसा सबक सिखाएंगे, जिंदगीभर याद रहेगा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

इस्लामाबाद।’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने पर भारत को धमकी दी है। मंगलवार को राजधानी इस्लामाबाद में हुए एक कार्यक्रम में शरीफ ने कहा-

दुश्मन (भारत) पाकिस्तान से एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकता। आपने हमें पानी रोकने की धमकी दी। अगर ऐसा करने की कोशि की तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखाएगा, जिसे जिंदगीभर नहीं भूलेंगे।

शरीफ ने कहा कि भारत अगर पाकिस्तान की तरफ बहने वाला पानी रोकने की कोशिश करता है तो यह सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि इसका जवाब निर्णायक तरीके से दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पानी पाकिस्तान की लाइफलाइन है और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत देश के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Latest News

IPL स्टार रिंकू सिंह का सपना – सिर्फ T20 नहीं, बनना चाहते हैं टेस्ट खिलाड़ी

नई दिल्ली। IPL 2023 में यश दयाल के ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर रातोंरात सुर्खियों में आए रिंकू...

More Articles Like This