Sunday, August 3, 2025

रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार: कोर्ट के फैसले पर फूट-फूटकर रोया, 48 साल की मेड से रेप का था आरोप

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

बेंगलुरु: 15 महीने की लंबी जांच और 113 गवाहों के बयानों के बाद, आखिरकार पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप के एक मामले में दोषी करार दिया गया है। यह फैसला बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट के जज संतोष गजानन भट ने 1 अगस्त को सुनाया। कोर्ट का फैसला सुनते ही कर्नाटक के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार से आने वाला प्रज्वल फूट-फूटकर रोने लगा।

Amazon Great Freedom Festival 2025: स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट, iPhone 15 से लेकर Galaxy S24 Ultra तक भारी डिस्काउंट में उपलब्ध

यह पहला मामला है जिसमें प्रज्वल के खिलाफ ट्रायल पूरा हुआ है और उन्हें दोषी ठहराया गया है। यह केस एक 48 वर्षीय मेड से जुड़ा है, जो हासन के गन्निकाडा में स्थित रेवन्ना परिवार के फार्म हाउस में काम करती थी। आरोप है कि प्रज्वल ने पीड़िता के साथ दो बार दुष्कर्म किया।

इस केस में रेप का एक वीडियो और एक साड़ी जैसे अहम सबूतों ने मामले को मजबूत बनाया। प्रज्वल के खिलाफ रेप के तीन और यौन उत्पीड़न का एक और मामला दर्ज है, जिनकी सुनवाई अभी चल रही है। इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब प्रज्वल को सजा सुनाई जाएगी, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें उम्रकैद की सजा मिलेगी।

Latest News

मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का सनसनीखेज दावा – “PM मोदी, योगी और भागवत का नाम लेने का दबाव...

मुंबई, 2 अगस्त 2025। मालेगांव बम विस्फोट मामले में विशेष एनआईए अदालत से बरी होने के बाद पूर्व भाजपा...

More Articles Like This