Friday, August 1, 2025

अमेरिका का बड़ा कदम: 6 भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों पर बैन, ईरान से कारोबार का आरोप

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली, 31 जुलाई। अमेरिका ने भारत की छह पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कंपनियों पर बड़ा प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में पहले से ही तनाव चल रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इन कंपनियों पर कार्यकारी आदेश (Executive Order) 13846 के तहत प्रतिबंध लगाए हैं।

31 July Horoscope : इस राशि के जातक धन को समझदारी से संभालें, जीवन में हो सकता है कुछ बदलाव …

ईरान से व्यापार बना प्रतिबंध की वजह

अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि इन कंपनियों ने ईरान से जानबूझकर पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद और वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह अमेरिकी प्रतिबंधों का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है। अमेरिका का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल सेक्टर पर दबाव बनाना है।

ये कंपनियां आईं अमेरिका के निशाने पर

प्रतिबंधित भारतीय कंपनियों में Alchemical Solutions Pvt. Ltd., Global Industrial Chemicals Ltd., Jupiter Dye Chem Pvt. Ltd., और Kanchan Polymers जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार:

  • Alchemical Solutions Pvt. Ltd. ने वर्ष 2024 में 84 मिलियन डॉलर से अधिक के ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पादों का आयात किया।

  • Kanchan Polymers ने तानाइस ट्रेडिंग से पॉलीइथिलीन सहित 1.3 मिलियन डॉलर मूल्य के ईरानी उत्पाद खरीदे।

Latest News

‘शिक्षा का मंदिर’ हुआ शर्मसार: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, DEO ने भेजा नोटिस।

 जांजगीर-चांपा। जिले में शिक्षा के मंदिर को कुछ शिक्षकों ने अपनी मनमानी का अड्डा बना लिया है। हाल ही...

More Articles Like This