Saturday, August 2, 2025

खदान की सुरक्षा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, मौके पर मौत

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा: जिले के कुसमुंडा खदान में सुरक्षा में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान अजाब सिंह ने सोमवार को ड्यूटी के दौरान खुदकुशी कर ली। जवान ने अपनी राइफल से खुद पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, और खदान परिसर में अफरातफरी का माहौल है।

 

घटना का विवरण

सूत्रों के मुताबिक, अजाब सिंह कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त की है जब जवान अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने अचानक अपनी राइफल उठाकर खुद पर गोली चला दी। गोली लगने के तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

 

 

Latest News

कलेक्टर के निर्देशानुसार दर्री नायब तहसीलदार जानकी काठले ने अवैध रेत भंडारण पर की कार्रवाई।

कलेक्टर के निर्देशानुसार दर्री नायब तहसीलदार जानकी काठले ने अवैध रेत भंडारण पर की कार्रवाई कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के...

More Articles Like This