Monday, October 20, 2025

सावन उत्सव में खिला नारी शक्ति का रंग, एकता महिला मंडल ने किया भव्य आयोजन

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा,। एकता महिला मंडल, आदर्श नगर कुसमुंडा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “सावन उत्सव” हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बीते 20 वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभा रही इस मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में एकता महिला मंडल की फाउंडर श्रीमती मंजू बिष्ट भाभी जी और पूर्व अध्यक्षा एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य श्रीमती उमा भारती श्रॉफ जी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। साथ ही वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद दिलीप दास की माता श्रीमती प्रभाषिनी दास, नारी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा मीनाक्षी शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्प पॉल, वैष्णवी महिला मंडल की अध्यक्षा ज्योति राठौर, जुंबा टीचर अंशु महंत और माई छोटा स्कूल की डायरेक्टर सुमन अग्रवाल समेत कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, कुमकुम-हल्दी और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना नृत्य से शुरुआत हुई और मंच संचालन श्रीमती तनु मुखर्जी ने अपनी मधुर आवाज और सटीक प्रस्तुति से किया।

महिला मंडल की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, छत्तीसगढ़ी सुआ नृत्य, राजस्थानी नृत्य और सुरीले गीतों ने उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सावित्री राणा, रजनी साहू, नीरजा बहादुर, शालिनी साहू जैसी प्रतिभाओं ने खास प्रस्तुति दी। वहीं जबीन अख्तर और सपना बिस्वास ने अपने गीतों से माहौल में रस घोल दिया।

Latest News

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता — ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

कोरबा। शहर की पहचान में अब एक और सितारा जुड़ने जा रहा है — Stay Orra – A Boutique...

More Articles Like This