Sunday, August 3, 2025

CRPF जवान की गोली मारकर हत्या, 3 दिन पहले ही बना था पिता – रंजिश में वारदात की आशंका

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

सोनीपत (हरियाणा)। हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खेड़ी दमकन में रविवार देर रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग देर रात कृष्ण को घर से बाहर बुलाकर ले गए और नजदीक ही गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह खून से लथपथ हालत में गिर चुका था।

परिजन तुरंत जवान को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

3 दिन पहले बना था पिता, पत्नी अस्पताल में भर्ती

मृतक जवान कृष्ण वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात था और एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वह दो बच्चों का पिता था, जिनमें से एक बच्चे का जन्म तीन दिन पहले ही हुआ है। उसकी पत्नी अभी अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ था झगड़ा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जवान हाल ही में हरिद्वार से कांवड़ लाने गया था, जहां कुछ स्थानीय युवकों से झगड़ा हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में कृष्ण की हत्या की गई है।

Latest News

मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का सनसनीखेज दावा – “PM मोदी, योगी और भागवत का नाम लेने का दबाव...

मुंबई, 2 अगस्त 2025। मालेगांव बम विस्फोट मामले में विशेष एनआईए अदालत से बरी होने के बाद पूर्व भाजपा...

More Articles Like This