Friday, March 14, 2025

राहुल बोले-प्रधानमंत्री को मेरी बातें देश तोड़ने वाली लगती ह देश में इस समय दो विचारधाराएं

Must Read

रांची ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों के लिए अपने चुनावी सभा का आगाज ईसाई बहुल सिमडेगा से किया। गांधी मैदान में 28 मिनट के भाषण में उन्होंने आदिवासी, अंबानी-अडाणी और संविधान का जिक्र किया।

उन्होंने कहा- हम आदिवासियों, दलितों और पिछड़े की हक की बात करते हैं। इस पर मोदी जी कहते हैं कि राहुल गांधी देश तोड़ने वाली करता है। इस समय देश में दो विचारधाराएं हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं, जबकि वे खत्म करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने लोहरदगा में भी जनसभा की।

झारखंड में दो चरणों 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। पहले फेज में 43 सीटें और दूसरे फेज में 38 सीटों पर वोट पड़ेगा। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि हम लोग आपको आदिवासी कहते हैं और बीजेपी वाले वनवासी कहते हैं। अंग्रेज भी आपको वनवासी कहते थे। आदिवासी का मतलब है जो इस देश, धरती के पहले निवासी थे। जल, जंगल और जमीन पर आपका हक है। वनवासी का मतलब होता है आपका जल, जंगल और जमीन का कोई अधिकार नहीं है। आप जंगल में रहते हो इसलिए आपको अधिकार नहीं मिलेगा। वो चाहते हैं कि आपको शिक्षा न मिले। आपके बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर न बनें, प्लेन ना उड़ाए।

आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ- इंडिया गठबंधन, दूसरी तरफ- बीजेपी और आरएसएस। जहां इंडिया गठबंधन के लोग संविधान की रक्षा कर रहे हैं, वहीं BJP-RSS संविधान को खत्म करना चाहते हैं। संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। इसमें बिरसा मुंडा जी, अंबेडकर जी, फुले जी और महात्मा गांधी जी की सोच है। ये संविधान देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों की रक्षा करता है। इसलिए इंडिया गठबंधन चाहती है कि देश को संविधान के माध्यम से चलाया जाए। उन्होंने लोगों से वादा किया कि हमारी सरकार आएगी तो अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे।

उन्होंने बड़े लोगों की कर्ज माफी का जिक्र कर मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा कि ये अडाणी-अंबानी की सरकार है। ये सिर्फ उनके फायदे के लिए काम करते हैं। हमारी योजना में सिर्फ गरीब लोगों की बातें होती है। देश में करीब 50% OBC, 15% दलित, 8% आदिवासी और 15% अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं। ये आबादी कुल 90% है। लेकिन आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा। हिन्दुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं, देश के पूरे बजट का निर्णय यही अफसर लेते हैं। अगर इसमें से एक अफसर आदिवासी वर्ग का है, तो सरकार के 100 रुपए के खर्च में वो आदिवासी अफसर 10 पैसे का निर्णय लेता है।

BJP-RSS की विचारधारा ने एक राज्य (मणिपुर) को जला दिया। वहां आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं गए। हमने भारत जोड़ो यात्रा निकाली और लोगों से कहा कि हम नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाएंगे। देश में एकता-भाईचारा को कायम करेंगे।

राहुल गांधी बोले- हम एससी-एसटी का आरक्षण बढ़ाएंगे। सबको हक मिलेगा। आपको 15 लाख रुपए तक की बीमा मिलेगा। हर व्यक्ति को हर महीने सात किलो राशन। युवाओं के लिए हर जिले में स्कूल-कॉलेज बनाए जाएंगे। हम एक मिलियन युवाओं को रोजगार देंगे।

Latest News

CG NEWS : राज्यपाल को गुलाल लगाकर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

रायपुर।' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने होली खेली। राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रामेन डेका को...

More Articles Like This