Friday, August 1, 2025

Bihar सरकार ने पेश किया ₹57,946 करोड़ का मजबूत अनुपूरक बजट, 25 जुलाई तक चलेगा decisive विधानसभा सत्र

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

Bihar विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने चालू वित्त वर्ष के लिए लगभग ₹57,946.72 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इसके तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने दिन भर के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

 25 जुलाई तक चलेगा सत्र, चुनाव से पहले का आखिरी अधिवेशन

Bihar विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि यह सत्र आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मौजूदा सरकार का अंतिम सत्र होगा, जो 25 जुलाई 2025 तक चलेगा। उन्होंने सभी पक्षों से सदन की सुचारु कार्यवाही में सहयोग की अपील की। पहले दिन ही इंडिया गठबंधन के तहत भाकपा (माले) लिबरेशन के विधायकों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अनुपूरक बजट क्या होता है?

अनुपूरक बजट तब पेश किया जाता है जब आम बजट के बाद सरकार को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता महसूस होती है। यह बजट किसी योजना में अतिरिक्त खर्च के लिए लाया जाता है। मसलन, किसी योजना के लिए पहले ₹500 करोड़ स्वीकृत किए गए थे, लेकिन आगे चलकर ₹300 करोड़ की और आवश्यकता पड़ी, तो इसके लिए अनुपूरक बजट का सहारा लिया जाता है।

Bihar चुनाव 2025: NDA बनाम महागठबंधन

राज्य में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। मुकाबला एक ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और अन्य दलों के महागठबंधन तथा दूसरी ओर NDA (भाजपा-जदयू) के बीच होगा। इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी चुनावी रण में है।

read also:पूर्व CM के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम आज, 33 जिलों में दोपहर 12 से 2 बजे तक आवागमन प्रभावित होने की संभावना

Latest News

Amazon Great Freedom Festival 2025: स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट, iPhone 15 से लेकर Galaxy S24 Ultra तक भारी डिस्काउंट में उपलब्ध

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन इंडिया ने अपने Great Freedom Festival 2025 की शुरुआत कर दी...

More Articles Like This