Monday, July 21, 2025

CG News: माओवादियों के प्रेशर IED की चपेट में आया किशोर, हालत नाजुक

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

बीजापुर : जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 16 साल का एक नाबालिग बुरी तरह जख्मी हो गया है। घायल को अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से IED प्लांट कर रखी थी।

जिसकी चपेट में नाबालिग आ गया। मामला भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कोंडापगड़ू गांव का रहने वाला नाबालिग कृष्णा गोटा गाय चराने के लिए जंगल गया हुआ था। उस इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही बम दबा रखा था। वहीं प्रेशर IED में नाबालिग का पैर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ।

वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाबालिग को पहले गांव लाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति गंभीर है।

Latest News

ढाका में बड़ा हादसा: बांग्लादेश वायुसेना का ट्रेनिंग जेट स्कूल परिसर से टकराया, एक की मौत, कई घायल

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार दोपहर बांग्लादेश वायुसेना...

More Articles Like This