Sunday, October 19, 2025

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार देर रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपने पति और साथी बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि “बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।”

साइना ने आगे कहा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ बिताए सभी खूबसूरत पलों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 14 दिसंबर 2018 को लव मैरिज की थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत 2007 में हुई थी, हालांकि वे एक-दूसरे को 2005 से जानते थे। अपने करियर के शुरुआती दौर में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद अकादमी में साथ ट्रेनिंग करते थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, पहला दिन हंगामेदार रहने के आसार, भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर

यह घोषणा खेल जगत और उनके प्रशंसकों के लिए आश्चर्यजनक है, जहां दोनों को एक मजबूत जोड़ी के रूप में जाना जाता था। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और भारतीय बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

Latest News

Dhanteras 2025 : उत्सव के बीच खरीदी का तांता, सोना-चांदी और कारों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Dhanteras 2025 :  धनतेरस पर देशभर में खरीदी का नया रिकॉर्ड बना। इस साल लगभग 1 लाख करोड़ रुपये...

More Articles Like This