Monday, June 16, 2025

बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 श्रद्धालुओं की मौत, चारधाम हेली सेवा पर तत्काल रोक

Must Read

रुद्रप्रयाग। रविवार सुबह केदारनाथ से गौरीकुंड जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। मृतकों में एक 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।

हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और यह श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ से लौट रहा था। शुरुआती जांच में खराब मौसम को हादसे का कारण बताया गया है।

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 2-2, जबकि उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के 1-1 यात्री सवार थे। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की टीमें मौके पर रवाना की गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि अब चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। साथ ही उन्होंने हेली सेवा संचालन के लिए सख्त दिशानिर्देश बनाने की बात कही। इसमें उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेना और हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच अनिवार्य की जाएगी।

Latest News

16 June Horoscope : सोमवार को मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर मिल सकती है नई जिम्मेदारी, ऐसा रहेगा आज बाकी राशियों का...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के...

More Articles Like This