शिवाजी नगर चोरी कांड का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। जिले के शिवाजी नगर क्षेत्र में बीते 4-5 जून की दरम्यानी रात को हुए वाहन चोरी के मामले में कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन रामपुर और साइबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से एक आर्टिका कार, एक स्कूटी, दो मोटरसाइकिल, चांदी की पायल और नगद राशि बरामद की है।

चोरी की थी सुनियोजित साजिश

मामले की शुरुआत राजेश कुमार कंवर की शिकायत से हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके जीजा मनोज पैकरा के शिवाजी नगर स्थित मकान प्लॉट नंबर 269/10 से आर्टिका कार (CG 18 J 3707) और टीवीएस स्कूटी (CG 12 BQ 2460) चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की।

सीसीटीवी से मिली अहम जानकारी

संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल और आसपास के CCTV फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। वहीं मुखबिरों की भी मदद ली गई। सूचना मिलने पर टीम ने दादरखुर्द के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दबिश देकर आशु चोटेल, अविनाश, सुजल जांगड़े और शनि सिंह उर्फ डाकू को हिरासत में लिया।

    Latest News

    ईरान-इजराइल जंग का सातवां दिन’ भीषण हुआ संघर्ष; ईरान ने दागीं ‘क्लस्टर बम’ वाली मिसाइलें, बहरीन की तेल रिफाइनरी पर हमला

    यरूशलम/मनामा: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के आज सातवें दिन स्थिति और भी विस्फोटक हो गई है।...

    More Articles Like This