Monday, October 20, 2025

चोरनई नदी में तैरता मिला महिला का शव, संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। जिले के मोगरी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 2 जून को चोरनई नदी के तट पर 40 वर्षीय ब्रीजो बाई का शव तैरता हुआ मिला। महिला अपने पति सुमार सिंह मंझवार के साथ बीते दो महीनों से चोरनई नदी के डूबान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर निवास कर रही थी।

बताया गया है कि रविवार सुबह सुमार सिंह चावल लेने लेमरू गया था और शाम हो जाने के कारण वह वापस नहीं लौट पाया। जब वह सोमवार दोपहर झोपड़ी लौटा, तो उसकी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी में तैरता मिला।

घटना की सूचना मिलने पर मोगरा चौकी प्रभारी मंगतु राम मरकाम ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण टीम को वहां तक पहुंचने के लिए करीब 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा और नदी पार करने के लिए डोंगी (नाव) का सहारा लेना पड़ा।

शव के प्रारंभिक परीक्षण में किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका कभी-कभार शराब का सेवन करती थी, जिससे संदेह जताया जा रहा है कि नशे की हालत में महिला की मौत हो सकती है।

Latest News

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता — ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

कोरबा। शहर की पहचान में अब एक और सितारा जुड़ने जा रहा है — Stay Orra – A Boutique...

More Articles Like This