प्रेम में धोखा! दो साल तक संबंध बनाकर दूसरी से शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

कोरबा, 1 जून 2025 — कोरबा के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला, जहां भोजराम पटेल नामक युवक ने शादी का वादा कर एक युवती से दो साल तक संबंध बनाए और फिर गुपचुप तरीके से दूसरी लड़की से विवाह कर लिया।

जैसे ही युवती को भोजराम की शादी की खबर मिली, उसने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को उसकी शादी के महज सात दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी जांजगीर-चांपा के पोड़ी शंकर रीमाडीह का निवासी है और पीड़िता के पिता का परिचित था। भरोसे को तोड़ते हुए उसने युवती को झूठे वादों में फंसाया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। अब आरोपी सलाखों के पीछे है और मामले की जांच जारी है।

    Latest News

    Sheetala Ashtami 2026 : जानें किस तारीख को मनाया जाएगा बासोड़ा, क्यों लगता है माता को बासी भोजन का भोग?

    Sheetala Ashtami 2026 , नई दिल्ली — चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला...

    More Articles Like This