Sunday, October 19, 2025

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.99 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में भी हुआ बदलाव

इससे पहले 16 मई को खत्म हुए सप्ताह में देशी का विदेशी मुद्रा भंडार 4.89 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट के बाद 685.73 अरब डॉलर हो गया था।

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में शुक्रवार को अच्छी खबर आई है। 23 मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 अरब डॉलर की जोरदार बढ़त के साथ 692.72 अरब डॉलर तक पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह जानकारी साझा की। इससे पहले 16 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.89 अरब डॉलर की गिरावट के बाद 685.73 अरब डॉलर था। सितंबर 2024 के अंत में यह भंडार 704.88 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था।

पिछले हफ्तों में विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति इस प्रकार रही: 9 मई को समाप्त सप्ताह में 4.55 अरब डॉलर की बढ़ोतरी से भंडार 690.62 अरब डॉलर था, जबकि 2 मई को यह 2.06 अरब डॉलर गिरकर 686.06 अरब डॉलर पर था। 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में भंडार 1.98 अरब डॉलर बढ़कर 688.13 अरब डॉलर था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 23 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का मुख्य हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 45.16 लाख डॉलर बढ़कर 586.17 अरब डॉलर हो गईं। इस भंडार में यूरो, पाउंड, येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं का उतार-चढ़ाव भी शामिल है। इस दौरान देश के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 2.37 अरब डॉलर बढ़कर 83.58 अरब डॉलर हो गई।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत के आरक्षित भंडार में भी वृद्धि हुई है। विशेष आहरण अधिकार (SDR) 8.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.57 अरब डॉलर हो गया, जबकि IMF के पास भारत का आरक्षित भंडार 3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.40 अरब डॉलर पहुंच गया है।

Latest News

Best Apps to Buy Gold: 1 रुपये से गोल्ड खरीदें और बनाएं धनतेरस को खास, ये रहे आसान तरीके

Best Apps to Buy Gold नई दिल्ली – धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना न केवल परंपरा है, बल्कि...

More Articles Like This