BREAKING : देश में कोरोना का फिर बढ़ा खतरा: 12 की मौत, PM मोदी के संपर्क में आए लोगों की होगी जांच

Must Read

नई दिल्ली।’ देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1083 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना पेशेंट हैं। मंगलवार को कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, बिहार में 5 और हरियाणा में 3 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, गुजरात में 13 मरीज रिकवर हुए हैं।

नॉर्थ-ईस्ट में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इनमें एक को बुखार और हल्की खांसी है, जबकि दूसरी महिला में कोई लक्षण नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह राज्य में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मृतक की संख्या 12 पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के 29-30 मई को UP-बिहार दौरे के मद्देनजर राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। निर्देश दिया गया है कि PM के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की काेराेना जांच होगी। ​​​​​

    Latest News

    CG NEWS : भाजपा कार्यालय में होली का उत्साह’ CM विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं संग मनाया रंगोत्सव, दी प्रदेशवासियों को बधाई

    रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय 'कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' में शनिवार को होली मिलन...

    More Articles Like This