Getting your Trinity Audio player ready...
|
Xiaomi ने अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 7 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है, जिसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जा सकता है। यह टैबलेट कंपनी के इन-हाउस बनाए गए 3nm Xring01 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे हाल ही में पेश किया गया था। शाओमी का दावा है कि यह प्रोसेसर Apple की A-सीरीज Bionic चिप से भी ज्यादा दमदार है। टैबलेट में 12000mAh की बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, और कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।
Xiaomi Pad 7 Ultra की कीमत और वेरिएंट्स:
यह टैबलेट तीन मुख्य वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है:
- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज – CNY 5699 (लगभग ₹67,000)
- 12GB रैम + 512GB स्टोरेज – CNY 5999 (लगभग ₹71,000)
- 16GB रैम + 1TB स्टोरेज – CNY 6799 (लगभग ₹80,000)
इसके साथ ही कंपनी ने एक Soft Light Edition भी पेश किया है:
- 12GB + 512GB – CNY 6599 (लगभग ₹78,000)
- 16GB + 1TB – CNY 7399 (लगभग ₹87,000)
यह टैबलेट ब्लैक और मिस्टी ग्रे दो रंगों में उपलब्ध है।
Xiaomi Pad 7 Ultra के प्रमुख फीचर्स:
- डिस्प्ले: 14 इंच का OLED पैनल, 3.2K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोटेक्शन: कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
- OS: Android 15 पर आधारित HyperOS 2
- प्रोसेसर: इन-हाउस Xring01 चिपसेट
- रैम/स्टोरेज: 16GB तक LPDDR5T रैम और 1TB तक UFS स्टोरेज
- कैमरा: पीछे 50MP मेन कैमरा, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा
- ऑडियो: 8 स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट
- कनेक्टिविटी: WiFi 7, Bluetooth 5.4
- बैटरी: 12000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग
- डिज़ाइन: केवल 5.1mm मोटा
शाओमी इस टैबलेट के साथ मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टायलस पेन भी ऑफर करती है, जिन्हें अलग से खरीदा जा सकता है। दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ Xiaomi Pad 7 Ultra एक पावरफुल प्रीमियम टैबलेट बनकर सामने आया है।