Monday, October 20, 2025

कान्स में सुहाग की निशानी संग ऐश्वर्या की एंट्री, फैंस ने किया लुक का डीकोड, बोले—छुपा है खास साइलेंट मैसेज!

कान्स के रेड कार्पेट पर सिंदूर सजी मांग में ऐश्वर्या राय ने बिखेरे हुस्न के जलवे, फैंस सोच रहे हैं क्या ये है सभी अटकलों का जवाब?

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने अपनी 22वीं बार उपस्थिति दर्ज कराई, जिन्होंने 2002 में इस प्रतिष्ठित मंच पर कदम रखा था। हर बार की तरह इस बार भी उनका शानदार रीगल लुक चर्चा का विषय बना। उनके भव्य अंदाज ने कान्स की रेड कार्पेट पर चार चांद लगा दिए। लंबे इंतजार के बाद जब ऐश्वर्या का डेब्यू हुआ, तो सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए गए। उनकी खूबसूरती और दमकती मुस्कान से नजरें हटाना मुश्किल था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके मांग में भरे सिंदूर की रही। फैंस और दर्शक मानते हैं कि ऐश्वर्या ने इस लुक के जरिए एक साइलेंट मैसेज दिया है।

लोगों का मानना है कि ऐश्वर्या ने इस शानदार लुक से अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही अफवाहों को खत्म कर दिया है। कई यूजर्स ने कहा कि बिना बोले ही उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ अपने मजबूत रिश्ते का जवाब दे दिया। कुछ ने कहा कि ऐश्वर्या अंतरराष्ट्रीय मंच का उपयोग अपने पक्ष को मजबूती से पेश करने के लिए करती हैं। एक यूजर ने तो उन्हें “ब्यूटी विद ब्रेन” बताते हुए उनकी सूझ-बूझ की तारीफ की। कई लोगों ने इस सिंदूर को उनकी असली ताकत बताया।


इस बार भी ऐश्वर्या ने भारतीय संस्कृति और फैशन का बेहतरीन संगम पेश किया। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई क्रीम और गोल्डन रंग की बनारसी कढ़ाई वाली भव्य साड़ी पहनी, जिसमें सिल्वर ज़री की नाजुक सजावट थी। स्टेटमेंट ज्वेलरी और खुले लहराते बालों के साथ उनका लुक बेहद शाही और आकर्षक नजर आया। गहरी मैरून लिपस्टिक, परतदार रेड रूबी हार ने उनकी गरिमा और भी बढ़ा दी।


पिछले साल उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई अफवाहें उड़ीं थीं कि उनके और अभिषेक बच्चन के बीच मनमुटाव है और वे अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग रह रही हैं। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी इन खबरों पर सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन इस बार उनके सिंदूर और पारंपरिक लुक ने साफ कर दिया कि वे अपने रिश्ते को पूरी तरह संजोए हुए हैं। इस तरह बिना शब्दों के ही उन्होंने अपनी सादगी और गरिमा से हर सवाल का जवाब दिया, जो लोगों को बेहद पसंद आया।

Latest News

Zaira Wasim :जायरा वसीम ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Zaira Wasim : बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ से फेमस हुई एक्ट्रेस जायरा वसीम एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे...

More Articles Like This