Getting your Trinity Audio player ready...
|
आईपीएल 2025 के 63वें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन इस मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक फील्डिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक आसान कैच छोड़ दिया। इसके तुरंत बाद अगले ओवर में रोहित डगआउट लौट गए और मैदान पर वापसी नहीं की।
दिल्ली कैपिटल्स जब 181 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 49 रन बने थे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सैंटनर द्वारा फेंकी गई गेंद पर विप्रज निगम ने थर्ड मैन की तरफ कट शॉट मारा, जो हवा में सीधे रोहित शर्मा के पास गया। लेकिन रोहित उस आसान कैच को पकड़ने में नाकाम रहे, जिससे उनके चेहरे पर निराशा दिखी और गेंदबाज सैंटनर भी हताश नजर आए। इसके बाद अगले ओवर में रोहित डगआउट लौट गए और उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर रूल के तहत कर्ण शर्मा ने मैदान संभाला।
#MIvsDC#namandhir #stubbs
Karma Hit Rohit sharma
worst farewall 🐷#IPL2025 pic.twitter.com/l9OYyYILtj— K!ng Zon€ (@JayRaghu12) May 21, 2025
— VK18 (@JiteshSharmaFC) May 21, 2025
मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने के साथ अब टीम को रोहित शर्मा से मैच जिताने वाला प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है। इस सीजन रोहित का बल्ला अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। उन्होंने 12 मैचों में 27.73 की औसत से 305 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 150.99 का रहा है। टीम को अब उनकी पारी से बड़ी उम्मीदें हैं।