सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अनुशासन, शारीरिक व मानसिक फिटनेश को मजबूत बनाने के लिए पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को अनुभाग स्तर पर प्रत्येक मंगलवार को जनरल परेड कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के द्वारा मंगलवार, 20 मई 2025 को जनरल परेड का आयोजन थाना प्रतापपुर में किया। इस दौरान एसडीओपी ने अधिकारी व जवानों के वेशभूषा का निरीक्षण कर परेड कराया, उच्च कोटि की वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी व जवानों को पुरस्कृत करने प्रतिवेदन अनुशंसा कर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर को भेजा है। एसडीओपी प्रतापपुर ने कहा कि परेड का मुख्य उद्धेश्य पुलिस जवानों में अनुशासन, एकरूपता और सजगता की भावना को और सुदृण करना था।
Updated:
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर का निर्देश, एसडीओपी ने अनुभाग स्तर पर कराया जनरल परेड, जवानों को पुरस्कृत करने भेजा प्रतिवेदन
Must Read
Latest News
PNB Banking Update April 1 : सावधान PNB खाताधारक! बदल रहे हैं डेबिट कार्ड से पैसे निकालने के नियम, आज ही चेक करें अपनी...
PNB Banking Update April 1 , रायपुर — पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है।...
