बड़ी खबर: बंद हो सकते हैं 27 हजार बेसिक स्कूल

Must Read

लखनऊ. यूपी में 27 हजार बेसिक स्कूल (प्राइमरी स्कूल) बंद हो सकते हैं. डीजी ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में सभी जिलों के बीएसए को निर्देशित किया है. उन स्कूलों को बंद किया जाएगा, जिसमें छात्रों की संख्या 50 से कम है. ऐसे में उन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का प्रवेश आसपास के स्कूलों में कराया जाएगा.

बता दें कि डीजी कंचन वर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए इन स्कूलों के मर्जर की तैयारी के निर्देश दिए हैं. दरअसल, डीजी ने 23 अक्टूबर को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि भारत सरकार स्कूलों को पूरी तरह से व्यावहारिक बनाने की दिशा में कदम उठा रही है. कम नामांकन वाले स्कूलों का नजदीकी स्कूलों के साथ विलय किया जाएगा.

इसके बाद डीजी ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि 50 से कम छात्र वाले बेसिक स्कूलों के आंकड़ों और प्राथमिकता को आधार मानते हुए सारी तैयारी पूरी की जाए. शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में डीजी ने कहा कि विलय स्कूल के नजदीकी स्कूल में ही किया जाए.

    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This