दुर्ग। भिलाई के लक्ष्मी मार्केट के आदर्श नगर में कल रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने युवक पर चाकू से इतना हमला किया की अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.मृतक की पहचान धीरज महानंद उर्फ टकला के रूप में हुई है, जो कि एक आदतन अपराधी था. जानकारी के अनुसार, धीरज हत्या के आरोप में बिलासपुर जेल में बंद था और हाल ही में रिहा हुआ था.पुलिस ने बताया कि घटना के समय धीरज महानंद ने करीब 5 बजे एक युवक को कटर मारा था, जिसकी सूचना सुपेला पुलिस को मिली थी. पुलिस उसे तलाश कर रही थी, तभी एक घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि धीरज पर किसी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया है. जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
Updated:
चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
Must Read
Latest News
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, फरवरी में आएगा विज्ञापन
CG Teacher Recruitment 2026 , रायपुर — छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग...
