Saturday, February 21, 2026

ED बनी भाजपा की इलेक्शन विंग: भूपेश बघेल का नेशनल हेराल्ड केस पर बड़ा हमला

Must Read

नई दिल्ली  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- ED भाजपा के इलेक्शन विंग की तरह काम कर रही है। ED ने 2015 में केस बंद कर दिया था। बाद में एक नई FIR दर्ज की गई। इसके बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लंबी पूछताछ हुई।

कोरबा: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई, 130 लीटर शराब के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, सोनिया और राहुल गांधी पर ED के चार्जशीट दायर करने के विरोध में कांग्रेस 27 अप्रैल तक देशभर के 57 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इस सिलसिले में बघेल ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

बघेल ने कहा- हमें मीडिया के जरिए चार्जशीट के बारे में पता चला। ED ने किसी को कोई नोटिस भी नहीं दिया। उनमें से किसी को या कंपनी के किसी निदेशक को कोई नोटिस नहीं दिया गया। नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की कांग्रेस सरकारों ने देश के लिए कई संस्थान बनाए लेकिन अब भाजपा इन्हें एक ही व्यक्ति को बेच रही है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने जयपुर, पवन खेड़ा ने मुंबई और पार्टी महासचिव दीपा दासमुंशी ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ED ने 15 अप्रैल को नेशनल हेराल्ड केस में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

    Latest News

    CG NEWS : CRPF की 65वीं बटालियन का गरियाबंद में दबदबा ‘बेस्ट ऑपरेशन’ अवार्ड से सम्मानित, एक साल में 28 नक्सलियों का खात्मा

    गुवाहाटी/गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 65वीं बटालियन ने...

    More Articles Like This