Saturday, February 21, 2026

छोटी-छोटी बातों में होता था झगड़ा, एक दिन पत्नी का सिर काट लाया थाने

Must Read

गुवाहटी  असम में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। कटा हुआ सिर लेकर साइकिल से पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना 19 अप्रैल की रात को चिरांग जिले में हुई।

मुर्शिदाबाद हिंसा: बाप-बेटे की हत्या मामले में चौथी गिरफ्तारी, CCTV से खुला राज

पुलिस ने बताया कि आरोपी बितीश हाजोंग ने अपनी पत्नी बैजंती ने अपनी पत्नी का सिर धारदार हथियार से काटा और फिर साइकिल से पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने साइकिल की बास्केट में पत्नी का कटा हुआ सिर रखा था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी बितीश दिहाड़ी मजदूर है। उसके और पत्नी के बीच झगड़े होते थे, जिसके चलते बितीश ने पत्नी की हत्या कर दी। एक पड़ोसी ने बताया कि शनिवार रात को बितीश के काम से घर लौटने के बाद दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। दोनों छोटी-छोटी बातों पर हर दिन झगड़ते थे।

चिरांग की ASP रश्मि रेखा शर्मा ने कहा, ‘हमने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने नमूने एकत्र किए हैं। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’

    Latest News

    India To Become A Semiconductor Hub : पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में रखी ₹3,706 करोड़ के ‘चिप प्लांट’ की नींव; बोले- “यही बनेगा...

    नोएडा/ग्रेटर नोएडा: भारत को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर 'सेल्फ-रिलायंट' (आत्मनिर्भर) बनाने की दिशा में शनिवार (21 फरवरी, 2026) को...

    More Articles Like This